स्कॉर्पियो की टक्कर बाइक सवार दंपती घायल

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 14 May 2026 5:10 PM

विज्ञापन

लोगों ने गलतफहमी में उत्पाद विभाग के वाहन को रोका, हंगामा

विज्ञापन

लोगों ने गलतफहमी में उत्पाद विभाग के वाहन को रोका, हंगामा

प्रतिनिधि, डोभी. बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव स्थित देवी मंडप के पास गुरुवार को चतरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी संतोष कुमार व उनकी पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. 112 की टीम ने दोनों को डोभी पीएचसी पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया. घायल संतोष ने बताया कि वे पत्नी के साथ डोभी से डुमरी लौट रहे थे. विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने चकमा दिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसी बीच उत्पाद विभाग की एक स्कॉर्पियो भीड़ में पहुंची, तो लोगों ने उसके हादसे का वाहन समझकर रोक लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने उत्पाद टीम के वाहन को घेर लिया. सूचना पर बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार दलबल के साथ पहुंचे. उत्पाद कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे भागते अज्ञात स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे, यह दुर्घटना उनके वाहन से नहीं हुई. थानाध्यक्ष ने संयम बरत कर लोगों को समझाया. काफी देर के हंगामे के बाद ग्रामीणों ने वाहन को छोड़ दिया. बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि अज्ञात स्कॉर्पियो से हादसा हुआ है. गलतफहमी में उत्पाद वाहन रोका गया. घायलों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन