आदित्य हत्याकांड में टेनी यादव को पुलिस ने लिया 48 घंटे के रिमांड पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 7:25 AM
विज्ञापन
गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया है. टेनी यादव भी घटना के वक्त रॉकी यादव के साथ गाड़ी में मौजूद था. उससे पहले सोमवार को टेनी यादव ने गया कोर्ट में सरेंडर किया था. उसने सोमवार को […]
विज्ञापन
गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया है. टेनी यादव भी घटना के वक्त रॉकी यादव के साथ गाड़ी में मौजूद था. उससे पहले सोमवार को टेनी यादव ने गया कोर्ट में सरेंडर किया था. उसने सोमवार को करीब सवा 10 बजे एसीजेएम (चतुर्थ) संजय कुमार झा के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था और जमानत के लिए अर्जी भी दी थी .कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज बाकी करते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. इसके बाद पुलिस ने टेनी को गया सेंट्रल जेल पहुंचा दिया. अब पुलिस ने पूछताछ के लिये टेनी यादव को रिमांड पर लिया है.
उल्लेखनीय है कि टेनी यादव को पकड़ने के लिए पिछले आठ दिनों से पुलिस उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी थी, पर पुलिस को चकमा देते हुए उसने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इधर, एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि पूछताछ के लिए टेनी यादव को पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा.
इसके लिए सोमवार को उसे 72 घंटों के रिमांड पर लिये जाने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है. मंगलवार को कोर्ट से इजाजत मिलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि विगत सात मई की रात करीब आठ बजे गया शहर स्थित पुलिस लाइन रोड में आदित्य सचदेवा नामक एक छात्र की हत्या के दौरान टेनी यादव भी मुख्य आरोपित रॉकी यादव की गाड़ी में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










