उपभोक्ताओं को एसएमएस से दी जाने लगी पावर कट की जानकारी

Updated at : 29 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को एसएमएस से दी जाने लगी पावर कट की जानकारी

गया : शहर में उपभोक्ताओं को पावर कट की जानकारी अब मोबाइल एसएमएस के माध्यम से दी जाने लगी है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से यह प्रयास शनिवार की रात किया गया. रविवार को मेंटेनेंस वर्क को लेकर शहर के कई हिस्सों में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक पावर कट […]

विज्ञापन

गया : शहर में उपभोक्ताओं को पावर कट की जानकारी अब मोबाइल एसएमएस के माध्यम से दी जाने लगी है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से यह प्रयास शनिवार की रात किया गया. रविवार को मेंटेनेंस वर्क को लेकर शहर के कई हिस्सों में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक पावर कट करने की योजना बनी.

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम से लेकर देर रात तक पावर कट से प्रभावित होनेवाले क्षेत्र के उपभोक्ताओं के मोबाइल में एसएमएस कर जानकारी भेजी. शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है. इसके लिए ऊर्जा एप का प्रयोग किया जा रहा है.
शहर के कई उपभोक्ताओं ने इस नये बदलाव की प्रशंसा भी की है. लोगों ने कहा कि मोबाइल पर एसएमएस आ जाने से वह भी सतर्क हो गये है. लोगों ने कहा कि आगे भी इसी तरह से मैसेज मिलता रहे तो बेहतर होगा.
निबंधित नंबरों पर जायेगा एसएमएस
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता (शहरी क्षेत्र) दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रयास शुरू किया गया है. उर्जा एप के माध्यम से जो भी निबंधित उपभोक्ता हैं ,जिनका मोबाइल नंबर दर्ज है.उनके नंबर पर एसएमएस के माध्यम से पावर कट की जानकारी भेजी गयी.श्री कुमार ने बताया कि आगे भी इसी तरह से शहर के लोगों को पावर कट की जानकारी भेजी जायेगी.
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार काम हो रहे हैं. मोबाइल एसएमएस के माध्यम से जानकारी देना भी उसी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए उनकी टीम काम कर रही है. आगे और भी कई बेहतर बदलाव दिखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन