Gaya News :  बिजली की आंख-मिचौली से हाल बेहाल, कांग्रेसियों ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

धरना देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता.

Gaya News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आए दिन फ्यूज उड़ना, ट्रांसफार्मर में आग लगना और बिजली तारों में खराबी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं.शिकायत के बावजूद विद्युत कर्मी समय पर नहीं पहुंचते और फोन भी रिसीव नहीं करते.

विज्ञापन

Gaya News : (संजीव कुमार सिन्हा)  भीषण गर्मी के बीच बिजली की लगातार आंख-मिचौली से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कई-कई घंटे तक बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शहर स्थित विद्युत विभाग के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरने के माध्यम से नेताओं ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग उठाई और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई.

आए दिन खराब हो रहा ट्रांसफार्मर, फ्यूज भी उड़ रहे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने कहा कि देश में सबसे अधिक गर्मी गया में पड़ती है, लेकिन इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन फ्यूज उड़ना, ट्रांसफार्मर में आग लगना और बिजली तारों में खराबी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं.शिकायत के बावजूद विद्युत कर्मी समय पर नहीं पहुंचते और फोन भी रिसीव नहीं करते.

आंदोलन की चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो कार्यालय में तालाबंदी भी होगी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो विद्युत विभाग कार्यालय में तालाबंदी भी की जाएगी. वहीं कांग्रेस नेत्री डॉ. देविका सरयार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में 8 से 10 घंटे तक बिजली कटने से मरीजों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है.

उन्होंने मांग की कि विभाग जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन