200MP कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹16999 तक का डिस्काउंट
Published by : Shivani Shah Updated At : 26 May 2026 1:05 PM
ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा
Oppo Find X9 Ultra की सेल आज से शुरू हो गई है. पहली सेल के मौके पर कंपनी मॉडल पर बढ़िया ऑफर्स भी दे रही है, जिससे आप इसे लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं. जानिए यहां ऑफर डिटेल्स और मॉडल के फीचर्स.
अगर आप भी प्रो-लेवल फोटोग्राफी फीचर्स वाला बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Oppo Find X9 Ultra बढ़िया ऑप्शन है. हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Find X9 Ultra की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है. इस मॉडल में Hasselblad ट्यून्ड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे फोटोग्राफी में DSLR जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के मामले में भी ओप्पो का यह मॉडल काफी दमदार है. इसमें कंपनी ने Qualcomm का पावरफुल चिपसेट दिया है, जिससे मल्टी टास्किंग हो या गेमिंग यूजर्स को फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.
Oppo Find X9 Ultra की कीमत
Oppo Find X9 Ultra सिर्फ एक ही वेरिएंट 12GB RAM और 512GB ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है. हालांकि, पहली सेल के मौके पर कंपनी इस पर बढ़िया बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड्स पर कंपनी 16,999 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. ग्राहक इसे Amazon, Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे. यह फोन दो प्रीमियम कलर Canyon Orange और Tundra Umber ऑप्शन में मिलेगा.
कैमरा सबसे बड़ी खासियत
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है. फोन में शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. यह OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों ज्यादा स्टेबल और क्लियर नजर आते हैं. इसके साथ 200MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS फीचर के जरिए दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स को भी बेहतरीन डिटेल के साथ कैप्चर कर सकता है.
फोटोग्राफी को और दमदार बनाने के लिए इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. यह 10x ऑप्टिकल जूम और Sensor Shift Optical Stabilization सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दूर की चीजें भी काफी शार्प और क्लियर दिखाई देती हैं. वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े फ्रेम, लैंडस्केप और ग्रुप फोटोज के लिए काम का है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस देता है. खास बात यह है कि ज्यादा प्रोफेशनल जूम फोटोग्राफी के लिए यूजर्स अलग से मिलने वाला OPPO Hasselblad 300mm Explorer Teleconverter भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स
डिस्प्ले: मॉडल में 6.82-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट तक का सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान हर मूवमेंट काफी फ्लूइड और रिस्पॉन्सिव महसूस होती है. साथ ही इसमें 3600 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है.
ड्यूरेबिलिटी: मॉडल IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है. यानी धूल और पानी से फोन बचा रहेगा. इसके अलावा SGS Premium Performance 5 Stars Drop Resistance और Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन इसे और स्ट्रॉन्ग बनाती है.
परफॉर्मेंस: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा. इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. ओवरहीटिंग से फोन को बचाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें एनकैप्सुलेटेड थर्मल यूनिट, एडवांस वेपर चैंबर और हाई-परफॉर्मेंस ग्रेफाइट जैसी कूलिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया है.
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स: यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा, जिसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स दिए गए हैं. फोन में मिलने वाला AI Mind Space आपके रोजमर्रा के कामों को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाने में मदद करेगा, जबकि AI Menu Translation किसी भी भाषा के मेन्यू को तुरंत समझने लायक बना देता है. वहीं AI Recording फीचर मीटिंग्स, कॉल्स या जरूरी बातचीत को ज्यादा बेहतर तरीके से रिकॉर्ड और मैनेज करने का काम करता है.
बैटरी: फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है. खास बात यह है कि इसमें 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: ₹13999 में आया OPPO का नया स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










