Gaya News : पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद, पटना के दो युवक गिरफ्तार
गांजा का फाइल फोटो.
Gaya News : बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही.
Gaya News : (रोशन कुमार) बहेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर से आ रहे एक पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों युवक पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी हैं. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गयी
बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी.
पुलिस का कहना है कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए