शेखपुरा को मिला सबसे कम उम्र का ब्लैक बेल्ट चैंपियन, 10 साल के आरव ने रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News Sheikhpura youngest black belt champion

नन्हे आरव को मिला पुरुषकार

Sheikhpura News : जिले के होनहार बाल खिलाड़ी आरव कुमार ने महज 10 वर्ष की उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल कर शेखपुरा का नाम रोशन कर दिया है. इस उपलब्धि के साथ आरव जिले के सबसे कम उम्र के ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी सफलता से खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) जिले के होनहार बाल खिलाड़ी आरव कुमार ने महज 10 वर्ष की उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल कर शेखपुरा का नाम रोशन कर दिया है. इस उपलब्धि के साथ आरव जिले के सबसे कम उम्र के ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी सफलता से खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है.

पटना में आयोजित कैंप में दिखाया दम

यह उपलब्धि आरव कुमार ने 24 और 25 मई 2026 को पटना के सगुना-खगौल रोड स्थित होटल सिल्कहाउस प्रीमियर में आयोजित “एनुअल ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग एंड एडवांस ट्रेनिंग कैंप एवं रेफरी-जज सेमिनार” के दौरान हासिल की. कार्यक्रम का आयोजन ऑल बिहार सेइशिनकाई शितो-र्यू कराटे-डो एसोसिएशन की ओर से किया गया था.

42 खिलाड़ियों के बीच आरव ने बटोरी वाहवाही

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जैसे ही आरव कुमार के नाम की घोषणा ब्लैक बेल्ट के लिए हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की जमकर सराहना की.

शेखपुरा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

इसी कार्यक्रम में शेखपुरा के निखिल कुमार ने ब्लैक बेल्ट सेकेंड डन तथा अनुपम कुमार ने ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डन प्राप्त किया. तीनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है.

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ ने कहा- आरव का भविष्य उज्ज्वल

कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कराटे विशेषज्ञ हांशी प्रेमजीत सेन ने किया. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल करना बड़ी उपलब्धि है. यदि आरव इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

जिला कराटे संघ ने दी बधाई

जिला कराटे संघ के सचिव अशोक कुमार ने आरव, निखिल और अनुपम को बधाई देते हुए कहा कि शेखपुरा के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले के और भी खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन