Gaya News : प्लेटफॉर्म-1 पर नल खराब, 3 और 4 पर शेड की कमी से बढ़ी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन

गयाजी रेलवे जंक्शन पर खराब नल.

Gaya News : भीषण गर्मी के बीच पानी नहीं मिलने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन पर सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन

Gaya News : (रोहित कुमार सिंह)  भीषण गर्मी के बीच गया जंक्शन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पेयजल के लिए लगाए गए कई नल खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म संख्या-1 गया जंक्शन का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहां से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है. इसके बावजूद यहां यात्री सुविधाओं की स्थिति बदहाल बनी हुई है.

यात्रियों का आरोप, सुविधाओं की अनदेखी की जा रही

भीषण गर्मी के बीच पानी नहीं मिलने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन पर सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है.

वहीं प्लेटफॉर्म संख्या-3 और 4 पर भी यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. इन प्लेटफॉर्मों से गया-नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है, लेकिन पर्याप्त शेड नहीं होने से यात्रियों को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि विकास काम तेजी से हो रहा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से चल रहा है. खराब नलों की मरम्मत और प्लेटफॉर्मों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.

Also Read: गया में जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पथरौरा हाईवे के पास शव मिलने से सनसनी, पैसों के लेन-देन का था विवाद!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन