सड़कों से नहीं उठा कचरा
Updated at : 27 Jun 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

गया : बकाया वेतन के भुगतान समेत कई मामलों को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन समाप्त हो गयी. हालांकि, शहर की सड़कों व गलियों से कचरे का उठाव नहीं शुरू हो सका है. इससे शहर में महामारी फैलने की आशंका है. बुधवार को नगर आयुक्त कंचन कपूर के कार्यालय कक्ष में बिहार […]
विज्ञापन
गया : बकाया वेतन के भुगतान समेत कई मामलों को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन समाप्त हो गयी. हालांकि, शहर की सड़कों व गलियों से कचरे का उठाव नहीं शुरू हो सका है. इससे शहर में महामारी फैलने की आशंका है. बुधवार को नगर आयुक्त कंचन कपूर के कार्यालय कक्ष में बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन व बिहार राज्य स्थानीय निकाय महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई.
इसमें यह निर्णय हुआ कि सीएफएमएस के माध्यम से सभी कर्मियों व पेंशनधारियों के भुगतान के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक बनाने का काम एजेंसी करेगी. इसके लिए नगर प्रबंधक की निगरानी में प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षक सत्येंद्र नारायण प्रसाद, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी जागेश्वर प्रसाद, प्रति सहायक जयनारायण प्रसाद व स्थापना शाखा के शमीम आलम आदि लोगों की टीम गठित की जायेगी.
एजेंसी बनायेगी सफाईकर्मियों का परिचय पत्र
नगर निगम में काफी समय से सफाईकर्मियों का परिचय पत्र बनाने को लेकर आवाज उठती रही है. इसके पीछे यह तर्क रहा है कि सफाईकर्मियों का चयन होने के बाद उनके स्थान पर कई दूसरे लोग काम करते हैं व वेतन उठा लेते हैं. ऐसे में अगर सफाईकर्मियों को परिचय पत्र मिल जायेगा, तो गड़बड़ी काफी हद तक रुक जायेगी. इस मामले में एजेंसी के माध्यम से सफाईकर्मियों का परिचय पत्र बनाया जायेगा.
सफाईकर्मियों को जिला समाहरणालय की दर से वेतन का भुगतान होगा. पारिश्रामिक आधारित कर्मियों के इपीएफ कटौती का लेखा जोखा 15 दिनों के अंदर लेखा शाखा को संबंधित शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. 30 जून के बाद लंबित वेतन का भुगतान होगा.
दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 12 दिनों का अवकाश, कमीशन एजेंटों को संविदा पर रखने, सातवां वेतन, मजदूरों व चालकों को 400 व 425 रुपये देने संबंधित व अन्य मामले स्टैंडिंग व बोर्ड की बैठक में रखे जायेंगे. इस मौके पर उप नगर आयुक्त अजय कुमार, लेखा पदाधिकारी गौतम कुमार, राजस्व पदाधिकारी विजय सिन्हा व श्रमिक नेता अमृत प्रसाद, श्यामलाल प्रसाद, शिववचन शर्मा, विनय सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, परशुराम पासवान, अशोक राम आदि मौजूद थे.
हर तरफ कचरा ही कचरा
पिछले दो दिनों से शहर में कचरे का उठाव नहीं होने से शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है. विष्णुपद मंदिर क्षेत्र, गेवाल बिगहा मोड़, चांदचौरा, शाहमीर तक्या मोड़ व टावर चौक पर कचरे का अंबार लगा है. कचरे से भयानक दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के कारण हालात और खराब होने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




