गयाजी में बड़ी कार्रवाई, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gayaji News: गया के टिकारी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया. जांच में जरूरी दस्तावेजों की कमी, रेडिएशन सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं मिलने और निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति जैसी अनियमितताएं सामने आईं.
Gayaji News: गयाजी में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकारी के दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया. अनुमंडल अस्पताल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलने के बाद यह कदम उठाया. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों के बीच दहशत का माहौल है.
जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर हुई कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रवीण कुंदन ने बताया कि दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके अलावा केंद्रों के संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए.जिसके बाद दोनों संस्थानों को सील करने का निर्णय लिया गया.
रेडिएशन सेफ्टी और वेस्ट मैनेजमेंट प्रमाणपत्र नहीं मिले
अनुमंडल अस्पताल की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों केंद्रों द्वारा जमा दस्तावेजों में रेडिएशन सेफ्टी सर्टिफिकेट और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अधिकृत एजेंसी से जुड़े होने का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था. स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य माने जाते हैं.
निरीक्षण के दौरान मरीज मिले, डॉक्टर थे गायब
औचक निरीक्षण के दौरान टीम को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मरीज तो मिले, लेकिन संबंधित चिकित्सक मौजूद नहीं थे. अधिकारियों के अनुसार सूचना देने के बाद डॉक्टर पहुंचे, जिससे केंद्रों के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. इस मामले को भी कार्रवाई का एक प्रमुख आधार माना गया.
संचालकों ने किया सभी कागजात देने का दावा
दूसरी ओर, सेंटर संचालकों का कहना है कि उन्होंने उपलब्ध सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज प्रशासन को सौंप दिए थे. उनका दावा है कि मामले में उनकी बात को पूरी तरह नहीं सुना गया. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
स्वास्थ्य संस्थानों की होगी व्यापक जांच
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य निजी जांच केंद्रों और अल्ट्रासाउंड संस्थानों की भी जांच की जाएगी. स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
Also Read: गयाजी में व्यवसायी को गोली मारकर 40 लाख लूटने वाले का चेहरा आया सामने, अब होगी गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










