बेगूसराय: छात्रों की गूंज अभियान के तहत मैराथन, विजेताओं को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
छात्रों की गूंज अभियान की जानकारी देते आयोजन समिति सदस्य  | Prabhat Khabar Network

छात्रों की गूंज अभियान की जानकारी देते आयोजन समिति सदस्य |

बेगूसराय में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 2 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान छात्रों और युवाओं के अधिकारों, शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर जन-जन तक आवाज़ पहुंचाने के लिए है. विजेताओं को ₹21,000 तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.

विज्ञापन

Begusarai News : छात्रों के अधिकार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 2 अगस्त को बेगूसराय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इसकी घोषणा रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से की.

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण का अभियान

शिवप्रकाश गरीब दास ने बताया कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण करना है. उन्होंने कहा कि यह मैराथन युवाओं की एकजुटता और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का माध्यम बनेगी.

सुबह पांच बजे जीडी कॉलेज से होगी शुरुआत

अभिषेक सिंह ने बताया कि मैराथन में छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे. दौड़ 2 अगस्त को सुबह पांच बजे जीडी कॉलेज से शुरू होगी. इसका मार्ग हरहर महादेव चौक होते हुए सिंघौल तक रहेगा, जहां से प्रतिभागी यू-टर्न लेकर पुनः जीडी कॉलेज पहुंचेंगे. आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

आयोजकों ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय स्थान पर ₹15,000 और तृतीय स्थान पर ₹11,000 की नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. इसके अलावा शीर्ष 10 धावक और धाविकाओं को भी पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा जिले के विभिन्न फिजिकल एकेडमी से ऑफलाइन फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर रौशन, रूपेश, शिव, फूलचंद, सुनील, रामाशीष, सोनू, रणवीर, बिट्टू, भगत, दीपक, आदित्य, पल्लू, अमित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन