एक हाथ पर 'प्रीति' का टैटू, दूसरे पर चोट का निशान; बेगूसराय में 8 दिन में मिलीं 3 महिलाओं की लाश

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में अज्ञात महिला की लाश देखती भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के बेगूसराय में पिछले आठ दिनों में तीन महिलाओं के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. एक ताजा मामले में अज्ञात महिला का शव झाड़ियों से बरामद हुआ, जिसके हाथ पर 'प्रीति' का टैटू था.

विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय में पिछले एक सप्ताह के दौरान तीन महिलाओं के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बुधवार सुबह लाखो थाना क्षेत्र में शाहपुर टोल प्लाजा और इनियार के बीच झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव की हालत खराब थी और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह इस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को झाड़ियों से तेज दुर्गंध महसूस हुई. अनहोनी की आशंका पर कुछ लोग एनएच से नीचे उतरकर झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक महिला का शव पड़ा मिला. इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच है. उसने सलवार-कमीज पहन रखी थी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

दो-तीन दिन पुराना है शव

शव मिलने की सूचना पर सदर-1 डीएसपी इमरान अहमद और लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है. शव की हालत खराब हो चुकी है.

महिला के एक हाथ पर 'प्रीति' नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर चोट का निशान मिला है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए हाल के दिनों में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस का कहना है कि महिला के हाथ पर बने टैटू और उसके पहनावे से जुड़ी जानकारी के आधार पर पहचान में मदद के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर और अन्य जानकारी साझा की गई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही महिला की पहचान हो जाएगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

आठ दिन में तीसरी महिला का शव

बेगूसराय में पिछले आठ दिनों के दौरान यह तीसरा अज्ञात शव बरामद हुआ है और तीनों शव महिलाओं के हैं। लगातार शव मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है. इससे पहले 8 सितंबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर बांध के किनारे एक महिला का शव मिला था. इसके बाद 15 सितंबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र की पिढ़ौली पंचायत में बांध के किनारे करीब 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया था.

इन दोनों मामलों की जांच चल ही रही थी कि बुधवार को लाखो थाना क्षेत्र में एक और महिला का शव मिलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच का दायरा बढ़ाया गया है. प्रारंभिक जांच में इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि दूसरे जिले की महिलाओं की हत्या के बाद शवों को बेगूसराय के अलग-अलग इलाकों में लाकर फेंका गया हो. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Also Read : बाढ़ में डूबा बिहार, राहत पर गरमाई सियासत; पप्पू यादव का तेजस्वी पर हमला, PK ने BJP को घेरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन