कैमूर हाटा बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

शराब के नशे में गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक युवक को पुलिस ने हाटा बाजार से गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को चैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया. मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है.

ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान हाटा बाजार निवासी बाला सेठ के पुत्र सोनू सेठ के रूप में हुई है. वह काफी देर से बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही सोनू सेठ भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन