भभुआ पुलिस की कार्रवाई, 10 लाख की विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आर्टिगा कार जब्त

Updated:
विज्ञापन
फोटो.2. प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

फोटो.2. प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

भभुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिगनी मोड़ पर बड़ी कार्रवाई की है. एक आर्टिगा कार से लगभग 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई है, साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कार, नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिगनी मोड़ से एक आर्टिगा कार में ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकद राशि, दो स्मार्टफोन और शराब से लदी कार जब्त की है.

गुप्त सूचना पर जिगनी मोड़ पर बिछाया जाल

भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना मिली कि यूपी से दुर्गावती-मनिहारी मार्ग होते हुए एक कार में शराब की बड़ी खेप पटना ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी शिखर चौधरी को अवगत कराया गया और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर जिगनी मोड़ पर वाहन जांच शुरू की गई.

पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर

रात करीब डेढ़ बजे पटना नंबर की एक आर्टिगा कार वहां पहुंची. पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया. तलाशी के दौरान कार से 604 बोतल यानी 257.185 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

दो तस्कर गिरफ्तार, नकद और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पिपरदाहा बंगला निवासी कार मालिक प्रवीण कुमार और चालक राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप यूपी से पटना ले जाई जा रही थी. उनके पास से 35,400 रुपये नकद और दो स्मार्टफोन भी बरामद किए गए.

रात्रि गश्ती की सख्ती से टूट रही तस्करों की कमर

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी का परिणाम है कि एनएच-2, मनिहारी रोड, जिगनी मोड़ और अन्य संपर्क मार्गों पर लगातार शराब और पशु तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है. हाल ही में 17 जुलाई को भी जिगनी मोड़ से एक फोर्ड फिगो कार से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन