नवादा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने और लापरवाही का लगाया आरोप

Author Bablu kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मृतक के पास लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान पैसे मांगने और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल रहा.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के डोभरा गांव निवासी प्रदीप चौधरी (34) के रूप में हुई है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति रही और परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

इलाज के दौरान रुपये मांगने का आरोप

मृतक के पिता कारू चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे प्रदीप को अचानक उल्टी होने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. उनका आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए पावापुरी रेफर करने की बात कही. साथ ही, यदि नवादा में ही इलाज कराना है तो ₹5,000 जमा करने को कहा गया. परिजनों का दावा है कि उन्होंने तत्काल ₹2,000 जमा किए और शेष ₹3,000 लाने के लिए घर गए. इसी दौरान करीब पांच मिनट के भीतर प्रदीप की मौत हो गई.

लापरवाही की जांच की मांग

घटना से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि सदर अस्पताल में दलालों की सक्रियता और मरीजों से अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है.

आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

रुपये मांगने और इलाज में लापरवाही के आरोप परिजनों द्वारा लगाए गए हैं. इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही मामले में किसी जांच रिपोर्ट की जानकारी सामने आई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें: नवादा में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर हमला, दो नामजद आरोपित गिरफ्तार



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन