गयाजी में CM सुरक्षा में तैनात जवान के घर भीषण चोरी, दरवाजे से बोलेरो ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

कार से आए बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज

Gayaji News: गयाजी के खिजरसराय में CM सुरक्षा में तैनात जवान सौरभ कुमार के घर के बाहर से बोलेरो चोरी का मामला सामने आया है. कार से पहुंचे बदमाशों ने 20 मिनट रेकी की और वाहन लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

गया जी से अमिताभ रंजन की रिपोर्ट
Gayaji News:
गयाजी के खिजरसराय के सरबहदा थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में चोरों ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान के घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी कर ली. देर रात हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. खास बात यह है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

CM सुरक्षा में तैनात जवान के घर से चोरी

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन सीएम सुरक्षा में तैनात जवान सौरभ कुमार के परिवार का था. वाहन उनके पिता अशोक कुमार के घर के दरवाजे पर खड़ा था. देर रात अपराधियों ने उसी वाहन को निशाना बनाया और लेकर फरार हो गए. घटना सामने आने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है.

कार से पहुंचे बदमाशों ने 20 मिनट तक की रेकी

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे एक मारुति कार से कुछ लोग नरौनी गांव पहुंचे. बदमाशों ने लगभग 20 मिनट तक इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी. इसके बाद रात 12:35 बजे वे बोलेरो लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है.

सुबह दरवाजे से गायब मिली बोलेरो

परिजनों को चोरी की जानकारी तब हुई जब सुबह करीब तीन बजे उनकी नींद खुली. दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला. इसके बाद पूरे गांव में वाहन चोरी की खबर फैल गई. वाहन मालिक सौरभ कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं, उनकी ओर से उनके पिता अशोक कुमार ने सरबहदा थाना को सूचना दी. बाद में सौरभ कुमार ने भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी निशा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही वाहन चोरी गिरोह का खुलासा किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. घरों के बाहर खड़े वाहनों को अपराधी आसानी से निशाना बना रहे हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read: गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में हुई बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन