नगर आयुक्त के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
Updated at : 24 Jun 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

गया : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने गया नगर आयुक्त कंचन कपूर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार से अनुशंसा कर दी है. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए विभागीय पत्र भेज दिया है. जल्द ही नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जायेगी. बता दें […]
विज्ञापन
गया : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने गया नगर आयुक्त कंचन कपूर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार से अनुशंसा कर दी है. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए विभागीय पत्र भेज दिया है. जल्द ही नगर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जायेगी. बता दें कि 10 मार्च को ज्वाइनिंग के बाद से ही नगर आयुक्त कंचन कपूर सुर्खियों में रहे हैं. सीजेएम कोर्ट में जान-माल की सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा इंफोरमेटरी पेटिशन दर्ज कराया गया था. इसके बाद से निगम में भूचाल मच गया.
इस पेटिशन के बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गयी, जो सड़कों पर भी दिखने लगी. मेयर, डिप्टी मेयर समेत स्टैंडिंग के सदस्यों पर लगाये गये आरोपों के अलावा बोर्ड की बैठक की कार्रवाई सरकार को भेजने के मामले में डीएम से लेकर प्रधान सचिव ने खूब जम कर क्लास लगायी. इस मामले में अब जब मंत्री ने कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है, तो जल्द ही नगर आयुक्त के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है.
नये आयुक्त के नाम पर मंथन : सूत्रों के अनुसार, गया नगर निगम के लिए नये नगर आयुक्त के नाम पर भी मुख्यालय स्तर पर मंथन चल रहा है. 10 से 12 अधिकारियों को लेकर प्रधान सचिव से लेकर दूसरे अधिकारी चर्चा कर रहे हैं. तीन से चार दिनों के अंदर नये नगर आयुक्त को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




