गया : केंद्रीय मंत्री व सांसद से आतंकी को पकड़नेवाले युवक ने की मुलाकात

Updated at : 26 Nov 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
गया : केंद्रीय मंत्री व सांसद से आतंकी को पकड़नेवाले युवक ने की मुलाकात

गया : आतंकी तौसीफ को पकड़ कर पुलिस के हवाले करनेवाले साइबर कैफे के मालिक अनुराग बसु से राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के सांसद श्री अरुण कुमार ने बुलावा भेज कर मुलाकात की. बसु ने बताया कि इस दौरान वहां उसी समय केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी पहुंचे. सांसद व मंत्री […]

विज्ञापन
गया : आतंकी तौसीफ को पकड़ कर पुलिस के हवाले करनेवाले साइबर कैफे के मालिक अनुराग बसु से राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के सांसद श्री अरुण कुमार ने बुलावा भेज कर मुलाकात की.
बसु ने बताया कि इस दौरान वहां उसी समय केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी पहुंचे. सांसद व मंत्री दोनों को अपनी आपबीती सुनायी. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले प्रभात खबर में उसके बेरोजगार होने व सुरक्षा नहीं मिलने से संबंधित समाचार प्रमुखता से छपी थी.
खबर के प्रकाशित होने के बाद ही सांसद ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने मंत्री और सांसद दोनों को लिखित आवेदन दिया है. सांसद ने कहा है कि मामला आतंकवाद से जुड़ा हुआ है और आतंकवाद पूरे विश्व की समस्या बनी हुई है. आतंकी को पकड़ कर उन्होंने बेहतर काम किया है. दोनों ने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जायेगी. इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंचाया जायेगा.
गौरतलब है कि 13 सितंबर 2017 को अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट के कुख्यात व इनामी आतंकी तौसीफ पठान व उसके एक सहयोगी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. सीरियल बम ब्लास्ट में 56 लोगों की जानें गयी थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन