नंदई पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव, नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत 7 सदस्य निर्विरोध

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News: डुमरिया प्रखंड के नंदई पंचायत में नाम वापसी के बाद पैक्स अध्यक्ष पद सहित सात कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध हो गए. एक उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद चुनाव की स्थिति बदल गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News(मनोज मिश्रा): डुमरिया प्रखंड के नंदई पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद सहित सात कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध हो गए. नाम वापसी के अंतिम दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में देर शाम तक गहमागहमी बनी रही और उम्मीदवारों की नजरें चुनाव कार्यालय पर टिकी रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था

जानकारी के अनुसार, नंदई पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से मीना देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मिथलेश कुमार अध्यक्ष पद के लिए शेष रह गए. उनके साथ सात कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, हालांकि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा औपचारिक घोषणा अभी बाकी है.

इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने के बाद मिथलेश कुमार अध्यक्ष पद के लिए शेष रह गए हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

Also Read: डुमरिया में पंचायत समिति की बैठक फेल, नहीं हो सकी कोई चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन