PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल

Updated:
1 / 9
गया OTA की 29वीं पासिंग आउट परेड में 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त अफसर बनने का गौरव हासिल किया. पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी में दिखे गर्व, जज्बे और भावुक पलों की तस्वीरें देखें.
फुल स्क्रीन में देखें

गया OTA की 29वीं पासिंग आउट परेड में सैन्य अधिकारी बने कैडेट्स, परिजनों के साथ साझा किए गौरव और खुशी के पल

गया OTA की 29वीं पासिंग आउट परेड में 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त अफसर बनने का गौरव हासिल किया. पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी में दिखे गर्व, जज्बे और भावुक पलों की तस्वीरें देखें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते समीक्षा अधिकारी
फुल स्क्रीन में देखें

गया OTA में 29वीं पासिंग आउट परेड के दौरान अफसर कैडेटों का निरीक्षण करते समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हांग

पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते समीक्षा अधिकारी

गया ओटीए में 29वीं पासिंग आउट परेड के दौरान समीक्षा अधिकारी ने परेड ग्राउंड पर पहुंचकर पास आउट होने वाले अफसर कैडेटों का निरीक्षण किया. निरीक्षी अधिकारी वियतनाम पीपुल्स आर्मी के डिप्युटी चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हांग थे. उनके निरीक्षण के बाद कैडेट्स ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया. यह समारोह नए सैन्य अधिकारियों के लिए अहम पड़ाव रहा.

3 / 9
कदमताल करते पासआउट कैडेट्स
फुल स्क्रीन में देखें

मार्च पास्ट करते कैडेट्स

कदमताल करते पासआउट कैडेट्स

29वीं पासिंग आउट परेड के दौरान अफसर कैडेटों ने कदम-कदम बढ़ाये जा की धुन पर कदमताल करते हुए समीक्षा अधिकारी के मंच के सामने से मार्च पास्ट किया. कुल 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया.

4 / 9
साथियों संग नये सैन्य अधिकारी
फुल स्क्रीन में देखें

अपने साथियों के साथ नये सैन्य अधिकारी

साथियों संग नये सैन्य अधिकारी

पासिंग आउट परेड के बाद नये सैन्य अधिकारी अपने साथियों के साथ नजर आये. प्रशिक्षण पूरा कर 253 अफसर कैडेटों ने अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त अफसर बनने का गौरव हासिल किया.

5 / 9
मेडल और बैनर से सम्मान
फुल स्क्रीन में देखें

मेडल लगाते व बैनर सौंपते समीक्षा अधिकारी

मेडल और बैनर से सम्मान

समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हांग ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफसर कैडेटों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं ओवरऑल चैंपियन रही कालीधर कंपनी को थल सेनाध्यक्ष बैनर सौंपा गया.

6 / 9
अफसर बनने के बाद साथियों संग खुशियां
फुल स्क्रीन में देखें

ऑफिसर बनने के बाद साथियों संग खुशियां बांटते कैडेट्स

अफसर बनने के बाद साथियों संग खुशियां

भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त अफसर बनने के बाद नये सैन्य अधिकारियों ने अपने साथियों के साथ खुशियां बांटी. महीनों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के बाद उनके लिए यह गौरवपूर्ण और भावुक पल रहा.

7 / 9
अफसर बनने पर भावुक हुए अभिभावक
फुल स्क्रीन में देखें

अफसर बनने पर अभिभावक ने चूमे बेटे के गाल

अफसर बनने पर भावुक हुए अभिभावक

पिपिंग सेरेमनी के दौरान अफसर बनने पर अभिभावकों ने अपने बेटे को गले लगाकर और गाल चूमकर खुशी जताई. कंधों पर सितारे सजने के बाद अभिभावकों और नये सैन्य अधिकारियों के लिए यह गौरव और भावुकता से भरा पल रहा.

8 / 9
कैप को चूमकर जताया गर्व
फुल स्क्रीन में देखें

ऑफिसर बनने के बाद कैडेट की कैप को चूमते परिजन

कैप को चूमकर जताया गर्व

पिपिंग सेरेमनी के दौरान कैडेट के अफसर बनने की खुशी में अभिभावकों ने उसकी कैप को चूमकर अपना गर्व और भावनाएं जाहिर कीं. समारोह का यह पल अभिभावकों और नये सैन्य अधिकारियों के लिए बेहद भावुक रहा.

9 / 9
गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने दर्शक
फुल स्क्रीन में देखें

पासिंग आउट परेड देखते दर्शक व अधिकारी

गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने दर्शक

गया ओटीए में आयोजित 29वीं पासिंग आउट परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक परेड ग्राउंड में मौजूद रहे. परेड के दौरान कैडेटों के अनुशासन को मौजूद दर्शकों ने सराहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन