गया जी : बिहार विधानसभा सचिव सपरिवार बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे , भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
विधानसभा सचिव ने किया बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना | Prabhat Khabar Network
बिहार विधानसभा सचिव संजय सिंह ने बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में सपरिवार जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में बिहार विधानसभा के सचिव संजय सिंह शनिवार को सपरिवार पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा कोटेश्वर नाथ का दर्शन किया.
आपके शहर में
बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा
मंदिर के ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया. पूजा-अर्चना के बाद बिहार विधानसभा सचिव संजय सिंह ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक वातावरण का अनुभव किया.
मंदिर कमेटी ने बिहार विधानसभा सचिव का किया स्वागत
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बिहार विधानसभा के सचिव संजय सिंह का स्वागत किया. कमेटी की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई.
मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा
पूजा-अर्चना के बाद संजय सिंह ने मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. मंदिर परिसर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बनी रही.
मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और अन्य लोग रहे मौजूद
मौके पर मंदिर के सचिव योगेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार समेत मंदिर कमेटी के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे. बिहार विधानसभा सचिव के सपरिवार मंदिर पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया.
ALSO READ :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए