डुमरिया में पंचायत समिति की बैठक फेल, नहीं हो सकी कोई चर्चा
सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji News: डुमरिया प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की सामान्य बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई. आवश्यक संख्या में जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति से विकास योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सकी.
Gaya Ji News(मनोज मिश्रा): डुमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने के कारण किसी भी प्रस्ताव अथवा विकास योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सकी.
आपके शहर में
बैठक में 4 सदस्य ही पहुंचे
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 11 मुखिया में से मात्र 5 मुखिया ही बैठक में उपस्थित हुए, जबकि 16 पंचायत समिति सदस्यों में केवल 4 सदस्य ही बैठक में पहुंचे. निर्धारित संख्या पूरी नहीं होने के कारण अधिकारियों द्वारा बैठक को स्थगित करने की घोषणा की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं, पंचायतों की समस्याओं, पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण सभी एजेंडों पर विचार नहीं किया जा सका.
बैठक के लिए जल्द नई तिथि निर्धारित की जाएगी
डुमरिया बीडीओ राजू कुमार ने बताया कि पंचायत समिति की अगली बैठक के लिए जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी, जिसकी सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी.
बैठक स्थगित होने के बाद कुछ जनप्रतिनिधियों ने नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पंचायत स्तर की विकास योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो.
Also Read: “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो”, विश्व माहवारी दिवस पर घेउरा में निकली जागरूकता रैली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए