गया जी : बेलागंज में पइन का पानी बढ़ा, 127 घरों के बच्चों की पढ़ाई बाधित; जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल
पइन पार कर स्कूल जाते स्कूली बच्चे और साथ में मौजूद ग्रामीण. फोटो -प्रभात खबर
गया जी जिले में पइन का पानी बढ़ने से 127 घरों के बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है. बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से पुल निर्माण की मांग की है.
Gaya Ji News : गया जी जिले के बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के कोरमथू पंचायत अंतर्गत चढ़ता के महादलित टोला सुंदरपुर गांव में पइन में अधिक पानी आ जाने से 127 घरों के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गयी है. सभी बच्चों का नामांकन मध्य विद्यालय चढ़ता में है. पइन में पानी बढ़ने के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
जान जोखिम में डालकर पार कर रहे पइन
परिजनों का कहना है कि बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए उन्हें जान जोखिम में डालकर पइन पार कराना पड़ता है. ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. समस्या से चिंतित ग्रामीणों और बच्चों ने पइन के समीप पहुंचकर अपनी मांग रखी.
Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल
उपस्थिति और पढ़ाई हो रही प्रभावित
ग्रामीणों ने बताया कि पानी अधिक होने के कारण छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में डर बना रहता है. कई बार परिजन स्वयं बच्चों के साथ पइन पार करते हैं. इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विद्यालय में उपस्थिति भी प्रभावित होने की आशंका है.
स्थानीय विधायक से पुल निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से पइन पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित हो सके तथा बच्चों की पढ़ाई बाधित न हों.

समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए