बच्चों को पढ़ाने का तरीका ऐसा बदला कि पढ़ाई खेल बन गई, गया जी की गुड्डी कुमारी को मिला राजकीय शिक्षक सम्मान
गुड्डी कुमारी सम्मानित करते शिक्षा मंत्री. | Prabhat Khabar Network
गया जी जिले की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी को आधुनिक शिक्षण पद्धति और खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 से नवाजा गया है. यह सम्मान ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास के उनके प्रयासों को समर्पित है.
Rajkiya Shikshak Samman 2026 : शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में गया जी जिले के डोभी प्रखंड के मध्य विद्यालय बहेराडीह, की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी को राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 से नवाजा गया. बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया.
आपके शहर में
समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, साथ ही विजेंद्र प्रसाद यादव व डीजीपी विनय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए मिला सम्मान
गुड्डी कुमारी को उनकी आधुनिक शिक्षण पद्धति, खेल-खेल में शिक्षा और ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया. उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं 30,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया.
सहयोगियों व अधिकारियों का जताया आभार
पुरस्कार ग्रहण के बाद भावुक होकर उन्होंने अपने स्कूल के सहयोगियों व मार्गदर्शकों विशेषकर अलख देव मध्य विद्यालय गुरारू के प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार, इंटर विद्यालय आंती कादिरगंज के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अमल किशोर व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजमोहन ठाकुर का आभार व्यक्त किया.
Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल
जिले व प्रखंड के लिए गौरव का पल
गुड्डी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि बच्चों और सहयोगियों की साझा जीत है, जो उन्हें और अधिक निष्ठा से स्कूल के विकास व बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करेगा. यह उपलब्धि डोभी प्रखंड व गया जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए