गया में कोचिंग जा रहे छात्र से दिनदहाड़े मोबाइल छीना, बाइक सवार बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

पीड़ित छात्र

Gaya News: बताया गया कि जैसे ही आयुष सिकरिया मोड़ होते हुए सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और मोबाइल फोन पर बात करते आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आये और उनके हाथ से स्मार्ट मोबाइल फोन छीन लिया.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)

शहर में बाइक सवार झपट्टा मार गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार की दोपहर रामपुर थाना क्षेत्र के सिकरिया मोड़ स्थित सिंह पेट्रोल पंप के पास 12वीं के छात्र से बदमाशों ने सरेआम स्मार्ट मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गये.

मोबाइल पर बात करते समय वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़ीघाट गांव निवासी संजय प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गया शहर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं. बुधवार को वह रामपुर थाना के सामने स्थित कोटा केमेस्ट्री क्लासेस में कोचिंग करने जा रहे थे.

पीछे से आये बदमाश, मोबाइल छीनकर भाग निकले

बताया गया कि जैसे ही आयुष सिकरिया मोड़ होते हुए सिंह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और मोबाइल फोन पर बात करते आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आये और उनके हाथ से स्मार्ट मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद दोनों बदमाश गया कॉलेज की ओर तेजी से फरार हो गये.

शोर मचाने के बावजूद नहीं पकड़ाये अपराधी

मोबाइल छिनते ही छात्र आयुष ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार अपराधी लहरियाकट अंदाज में तेज रफ्तार से भाग निकले. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना से परेशान छात्र वापस अपने आवास लौटा और अपनी बहन को साथ लेकर रामपुर थाना पहुंचा. वहां उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: बेलागंज के बेला रॉयल होटल में पुलिस की रेड, भूसे में छुपी मिली विदेशी शराब, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन