गया जी : टिकारी अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू, अब मरीजों को गया-पटना नहीं जाना पड़ेगा

उदघाटन कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : टिकारी अनुमंडल अस्पताल में एक नया डायलिसिस सेंटर शुरू किया गया है. इस सुविधा से किडनी रोगियों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. यह सेवा 'हब एंड स्पोक' मॉडल पर आधारित है.
Gaya Ji News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अनुमंडल अस्पताल में बने डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर एसडीओ प्रवीण कुंदन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी राजीव कुमार अम्बष्ठ, नगर परिषद के मुख्य पार्षद अजहर इमाम, जदयू नेता प्रो. चंद्रशेखर सिंह, अनुमंडल अस्पताल की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिता कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अंशु कुमार, अस्पताल प्रबंधक ज्योति कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
किडनी मरीजों को गया और पटना जाने से मिलेगी राहत
मालूम हो कि बिहार में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति को लेकर निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत की गई है. इस सुविधा के तहत किडनी से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय की ओर नहीं दौड़ लगाना पड़ेगा.
एसडीओ श्री कुंदन ने बताया कि अस्पताल में लोगों के इलाज के लिए एक और सुविधा जुड़ गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि चिकित्सा सेवा बहुत ही अनिवार्य सेवा है जिसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होना ही चाहिए ताकि इसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके.
'हब एंड स्पोक' मॉडल के तहत शुरू हुई सेवा: अस्पताल प्रबंधक
अस्पताल मैनेजर ज्योति कुमारी ने बताया कि बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 'हब एंड स्पोक' मॉडल के तहत पीपीपी मोड पर निःशुल्क पैथोलॉजी जांच की शुरुआत की गई है, जिसके पहले चरण में 11 हब लैब और 221 स्पोक लैब बनाए गए हैं.
अब मरीजों को डायलिसिस के लिए गया और पटना जाने से राहत मिलेगी, साथ ही साथ आर्थिक बोझ से निजात मिल पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










