जानलेवा मारपीट मामले में, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News: मैंगरा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News (मनोज मिश्रा): डुमरिया के मैंगरा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मैंगरा एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चटकपुर गांव निवासी लक्ष्मण भुइया और भदवर थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी संटू भुइया को हत्या की नीयत से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से थाना में पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कोर्ट में पेश किया गया.

Also Read: नंदई पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव, नाम वापसी के बाद अध्यक्ष समेत 7 सदस्य निर्विरोध

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन