मॉनसून मेहरबान किसान गदगद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 4:22 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : देर से ही सही, माॅनसून के मेहरबान होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बीते दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों की खुशियां लौटने लगी हैं. खेत में अब हरियाली दिखने लगी है. खेतों में पानी का जमाव होने से किसान काफी राहत महसूस कर रहे हैं. शुक्रवार को सुबह […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : देर से ही सही, माॅनसून के मेहरबान होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बीते दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों की खुशियां लौटने लगी हैं. खेत में अब हरियाली दिखने लगी है. खेतों में पानी का जमाव होने से किसान काफी राहत महसूस कर रहे हैं. शुक्रवार को सुबह से ही बादल उमड़-घुमड़ रहे थे.
दोपहर 12 बजे के बाद कभी रुक-रुककर, तो कभी झमाझम बारिश होती रही. शाम को कुछ देर तक मूसलधार बारिश हुई. देर शाम तक 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग पूसा की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश होगी. इस दौरान 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलेगी.
धान की रोपनी में आयी तेजी
प्रखंडों में धान का बिचड़ा लगाने व रोपनी में तेजी आयी है. अबतक जिले में 12,546 हेक्टेयर में बिचड़ा व 30,647 हेक्टेयर में धान की रोपनी की गयी है. 14,600 हेक्टेयर में बिचड़ा लगाने का लक्ष्य निर्धारित था. वहीं, एक लाख 46 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य जिले में निर्धारित है. सब्जी की फसल के लिए भारी बारिश नुकसानदेह हो सकती है. विशेष रूप से लत्तीदार लौकी, नेनुआ, परवल व झिंगनी का फलन कम होने से सब्जी महंगी हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










