बोधगया के मोचारिम और कन्हौल में कल होगा पैक्स चुनाव, मतदान की सभी तैयारी पूरी

Published by : Vikas Jha Updated At : 02 Jun 2026 9:50 PM

विज्ञापन

बोधगया प्रखंड सह अंचल कार्यालय

Gaya Ji News: बोधगया के मोचारिम और कन्हौल पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव के लिए मतदान होगा. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शाम में मतगणना भी कराई जाएगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट): गया जी जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत मोचारिम और कन्हौल पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव कराया जाएगा. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और मतदान समाप्त होते ही शाम में मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बोधगया के बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और पीठासीन पदाधिकारियों समेत संबंधित कर्मचारियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई है. मतदान बैलेट बॉक्स के माध्यम से कराया जाएगा.

मोचारिम में आठ और कन्हौल में तीन प्रत्याशी मैदान में

जानकारी के अनुसार, कन्हौल पंचायत के मध्य विद्यालय हरली कला तथा नगर परिषद क्षेत्र के मोचारिम स्थित उच्च विद्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कन्हौल पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मोचारिम में आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन के अनुसार, दोनों क्षेत्रों में करीब 2700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बीडीओ ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न जाएं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Also Read: 1163 करोड़ की योजना से बदलेगी बोधगया की तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन