बोधगया में चला सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने कई गाड़ियों की तलाशी ली
Published by : Vikas Jha Updated At : 02 Jun 2026 10:01 PM
वाहन तलाशी अभियान चलाते पुलिस
Gaya Ji News: बोधगया में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बाइक और चारपहिया वाहनों के कागजात व डिक्की की जांच की गई.
Gaya Ji News (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट): बोधगया के बाजार क्षेत्र में मंगलवार की शाम अचानक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने बाइक एवं चारपहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी.
गाड़ियों के कागजात और डिक्की की हुई जांच
जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, डिक्की और अन्य संदिग्ध सामानों की जांच की. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा.
सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया अभियान
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार शाम विशेष जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है.
देर शाम तक जारी रही जांच
पुलिस के अनुसार, देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच जारी रही. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे.
Also Read: बोधगया के मोचारिम और कन्हौल में कल होगा पैक्स चुनाव, मतदान की सभी तैयारी पूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










