न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, पूर्व लोकायुक्त ने दी बधाई

न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की फाइल फोटो
Gaya Ji News: मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने पर गया में खुशी का माहौल है. पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
Gaya Ji News (नीरज कुमार की रिपोर्ट): बिहार के पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर जिले के न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में खुशी की लहर है.
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम से रहा है जुड़ाव
न्यायक्षेत्र की इस बड़ी उपलब्धि के बीच गया जिले से भी उनकी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं. न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर पूर्व में गया जिले के बेलागंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में दर्शन-पूजन कर चुके हैं. पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा ने आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर भविष्य में पुनः बाबा कोटेश्वर महादेव के दर्शनार्थ धाम पधारेंगे तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.
Also Read: 1163 करोड़ की योजना से बदलेगी बोधगया की तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










