पूरे साल नहीं होगी डेटा की टेंशन, Vi का यह प्लान दे रहा कई बेनेफिट्स

Updated:
विज्ञापन

वीआई रिचार्ज प्लान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vi का 3499 रुपये वाला एनुअल प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और अनलिमिटेड नाइट डेटा जैसे कई फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आप Vi यूजर हैं और बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हो चुके हैं, तो कंपनी का एनुअल प्लान आपको पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से आराम दे सकता है. कंपनी अपने 3499 रुपये वाले एनुअल प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा बेनिफिट्स दे रही है. खास बात यह है कि इस प्लान में डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड नाइट इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

विज्ञापन

Vi का 3499 रुपये वाला एनुअल प्लान

Vi के 3499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS और हर दिन 1.5GB डेटा भी दिया जाता है. वहीं जिन इलाकों में Vi की 5G सर्विस उपलब्ध है, वहां 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिल सकता है.

नाइट डेटा और वीकेंड रोलओवर का फायदा

इस प्लान की सबसे खास बात इसके एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स हैं. यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा मिलता है. यानी रात में बिना किसी लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा कंपनी वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी देती है. अगर आपका कुछ डेली डेटा बच जाता है, तो उसे शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही Vi हर महीने 2GB बैकअप डेटा भी दे रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सके.

किन यूजर्स के लिए सही है यह प्लान?

अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत न पड़े और डेटा की भी कमी महसूस न हो, तो Vi का यह प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए यह प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जो रोजाना इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 44 रुपये में देखें JioHotstar, Vi ने पेश किया नया प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola