सिर्फ 44 रुपये में देखें JioHotstar, Vi ने पेश किया नया प्लान

Updated:
विज्ञापन

वीआई रिचार्ज प्लान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vodafone Idea यानी Vi ने अपने यूजर्स के लिए 44 रुपये का सस्ता डेटा वाउचर प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. प्लान के साथ 1GB डेटा भी दिया जा रहा है, हालांकि इसमें कॉलिंग, SMS और सर्विस वैलिडिटी का फायदा नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

अगर आप Vi यूजर हैं और कम कीमत में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो फिर Vodafone Idea आपके लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आया है. सबसे खास बात तो यह है कि इस प्लान की कीमत सिर्फ 44 रुपये है. ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो कम खर्च में OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं. हालांकि, इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलेगी. क्योंकि, कंपनी का यह नया प्लान डेटा वाउचर प्लान है. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या फायदे दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Vi का 44 रुपये वाला प्लान

44 रुपये के प्रीपेड प्लान में कंपनी JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए दे रही है. जैसा कि यह प्लान कंपनी का डेटा वाउचर प्लान है, तो इसमें यूजर्स को 1GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, यह डेटा उसी तारीख के रात 11:59 बजे तक ही वैलिड रहेगा, जिस दिन रिचार्ज किया गया हो. यानी यह प्लान मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जो कम कीमत में सिर्फ JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं.

इस बात का ध्यान रखें, कि इस प्लान में कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलेगी. साथ ही कॉलिंग सुविधा और SMS बेनिफिट भी नहीं मिलेंगे.

Airtel और Jio भी दे रहे OTT बेनेफिट

Vi के अलावा Bharti Airtel और Reliance Jio भी अपने कई प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं. खासतौर पर Jio अपने 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले कई प्लान्स में JioHotstar Mobile और TV एक्सेस दोनों ऑफर कर रहा है. ऐसे में अगर आप सिर्फ OTT कंटेंट देखने के लिए सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Vi का 44 रुपये वाला प्लान एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Vi लाया नया प्लान, यूजर्स को मिलेंगे डेटा, कॉलिंग और इंटरनेशनल बेनिफिट्स एक साथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola