नबी ने बेटियों की अजमत बता दिया खुदा का पैगाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 7:14 PM
नबी ने बेटियों की अजमत बता दिया खुदा का पैगाम नाते पाक पढ़ जीता जलसे में आये लोगों का दिलफोटो. 1 व 2परिचय. कांफ्रेंस में बोलते रियाज खान कादरी व मौजूद लोग.दरभंगा. जब नबी दुनिया में तशरीफ लाये, उस वक्त चारों तरफ जुल्मों सितम की काली छाया पसरी हुई थी. इनके कदमों की बरकत से […]
नबी ने बेटियों की अजमत बता दिया खुदा का पैगाम नाते पाक पढ़ जीता जलसे में आये लोगों का दिलफोटो. 1 व 2परिचय. कांफ्रेंस में बोलते रियाज खान कादरी व मौजूद लोग.दरभंगा. जब नबी दुनिया में तशरीफ लाये, उस वक्त चारों तरफ जुल्मों सितम की काली छाया पसरी हुई थी. इनके कदमों की बरकत से सूखे पेड़ों में हरियाली आ गयी. नबी ने अपने एखलाख व नेक सीरत से बेटियों की अजमत बताकर लोगों को खुदा का पैगाम दिया. ये बातें अबुल हक्कानी ने कही. वे शुक्रवार की देर रात युसुफगंज में आयोजित आमदे रसूल कांफ्रेंस में बोल रहे थे. हैदराबाद से आये सलमान अहमद रजवी ने कहा कि नबी के दुनिया में आने से पहले फरीश्तों के सरदार हजरत जीबरेइले अमीन खुदा के हुक्म से तीन झंडे दुनिया में लेकर आये. अब्दुल रहमान की अध्यक्षता तथा में नेयाजुद्दीन नूरी के संचालन में संपन्न इस कांफ्रेंस में वारिस अली में भी विचार रखे. इस मौके पर आयोजित जलसे की शुरुआत रियाज खान कादरी व अमन नवाज खान के नाते पाक से हुई. इसने आये लोगों का दिल जीत लिया. इसे कामयाब बनानेवालों में शमीम अहमद, सद्दाम हुसैन, इमरान, सितारे शहनवाज, मो अली, मो मोजाहिद, मो गजाली आदि प्रमुख थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










