कार्तिक मेले की तैयारी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 6:58 PM
कार्तिक मेले की तैयारी शुरू कमला नदी के गौसाघाट पर लगता है मेला सदर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गौसाघाट कमला नदी किनारे लगने वाले मेले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मेले में जगह-जगह से श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर नदी किनारे साफ-सफाई एवं दूर-दराज के भक्तों को ठहरने के लिए आस-पड़ोस की […]
कार्तिक मेले की तैयारी शुरू कमला नदी के गौसाघाट पर लगता है मेला सदर. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गौसाघाट कमला नदी किनारे लगने वाले मेले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मेले में जगह-जगह से श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर नदी किनारे साफ-सफाई एवं दूर-दराज के भक्तों को ठहरने के लिए आस-पड़ोस की बगीचे व धान की खेत को खाली करना शुरू कर दिया गया है. इस अवसर पर समता उच्च विद्यालय प्रांगण में लगनेवाले मेले की तैयारी भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कर दी गई है. प्रबंधन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्त बबलू ने बताया कि शनिवार से ही खेत में लगे धान की फसल को काटकर हटाना शुरू कर दिया गया है. वहीं स्कूल परिसर व बगल के बगीचे की साफ-सफाई व मेले मेंं पहुंचने वाले दूर-दराज के श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है. 25 नवंबर को पूर्णिमा है. इस दिन हजारों श्रद्धालु नदी में स्नान करते हैं. मात्र चार दिन शेष रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










