जीवन दायिनी है गौ माता : सरावगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 7:47 PM

विज्ञापन

जीवन दायिनी है गौ माता : सरावगी गाय का करें संवर्धन और संरक्षणफोटो- 7परिचय- गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला परिसर में गौ माता की पूजा करते नगर विधायक संजय सरावगीफोटो- 13परिचय- संध्याकालीन सत्र में गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान पंचगव्य पुस्तक का विमोचन करते नगर विधायक व अन्य अतिथिगण.प्रतिनिधि, दरभंगा : गौ माता का संरक्षण और […]

विज्ञापन

जीवन दायिनी है गौ माता : सरावगी गाय का करें संवर्धन और संरक्षणफोटो- 7परिचय- गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला परिसर में गौ माता की पूजा करते नगर विधायक संजय सरावगीफोटो- 13परिचय- संध्याकालीन सत्र में गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान पंचगव्य पुस्तक का विमोचन करते नगर विधायक व अन्य अतिथिगण.प्रतिनिधि, दरभंगा : गौ माता का संरक्षण और संवर्धन करके ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं. गौ माता जीवनदायिनी हैं. इनकी सेवा से हमें जो सुख मिलता है उसकी कोई तुलना नहीं. यह बातें नगर विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार को गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गोशाला परिसर में आयोजित समारोह में कही. उन्होंने गोशाला की अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर उससे आय के श्रोत बढ़ाने की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि इससे गोशाला को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी. उन्होंने नव निर्वाचित गोशाला कमेटी के सदस्यों की टीम बनाकर दूसरे राज्यों में गोशाला की उन्नति और उनके क्रियाकलापों से सीख लेने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि गोशाला की पिछले दिनों स्थिति बदतर थी. इसके बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों और गोशाला कमेटी के ठोस निर्णयों के मद्देनजर गोशाला को नगर तीर्थ के रूप में विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोशाला नगर तीर्थ घोषित करने और इसे दर्शनीय बनाने के लिए कमेटी का प्रयास जारी है. प्रबुद्ध लोग भी इस नगर तीर्थ का भ्रमण करें, गौ माता का पूजन करें और यथा संभव गो ग्रास दान करें. इस मौके पर नगर विधायक ने कहा कि गोशाला की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से मुख्य सचिव ने सभी डीएम को पत्र भेजकर राज्य के सभी गोशाला की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया था. जो जमीन पर नहीं उतर सका. उन्होंने कमेटी सदस्यों से इस दिशा में ठोस पहल करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में गोशाला कमेटी द्वारा प्रकाशित ‘पंचगव्य’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर पीएनबी के डीजीएम संदीप कुमार पाणिग्रही ने कहा कि पीएनबी गोपालकों के लिए सदैव तत्पर है. गोपालक गोशाला के लिए ऋण पाने के लिए शाखा में संपर्क करें. उन्होंने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास का ही नतीजा है कि आज गोशाला में 70 गायें हैं. जिला पशुपालन पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि समय समय पर पशु चिकित्सक गोशाला पहुंचकर गायों की चिकित्सा जांच कर दवाएं उपलब्ध कराते रहे हैं जो आगे भी जारी रहेगा. कार्यक्रम में कमेटी के महासचिव पवन कुमार सुरेका ने कमेटी के कार्यकाल का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि 70 गायों वाली इस गोशाला में मात्र 20 लीटर दूध का उत्पादन होना चिंतनीय है. वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से कई कामों मेंं अड़चन है. गोशाला परिसर जल भराव की समस्या जूझ रहा है. उन्होंने नव निर्वाचित दसों विधायकों का कमेटी की ओर से अभिनंदन करते हुए उनसे सहयोग की अपील की. कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक रामनिरंजन केडिया ने गोशाला के क्रियाकलापों पर संतोष जताते हुए अतिक्रमित भूमि को शीघ्र खाली कराने या अतिक्रमण करनेवाले को ही लीज पर दे देने का निर्णय को लागू करने की बात कही. कार्यक्रम में भगवान जी गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसके जैन, विवेक बजाज, हीरा लाल सहनी, पुस्तक के संपादक शंभू प्रसाद अगेही सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया. विधायक ने की गो पूजानगर विधायक संजय सरावगी ने गोशाला परिसर में गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजा की. इस मौके पर उन्होंने आरती उतारी. इस मौके पर गुड़, रोली का तिलक लगाया और फूल अच्छत के साथ पूजा की साथ ही गौ माता को फूल की माला भी पहनायी. इस मौके पर कमेटी के महासचिव पवन कुमार सुरेका, संरक्षक रामनिरंजन केडिया. कृष्ण कुमार अग्रवाल, विवेक बजाज सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन