दरभंगा : पटना का सुपारी किलर दरभंगा से गिरफ्तार
Updated at : 14 Jul 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : पटना एसटीएफ व कर्नाटका पुलिस की टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट दुर्गा मंदिर कादिराबाद में छापेमारी कर पटना के सुपारी किलर पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बाउली मुहल्ला निवासी अशरफ हुसैन के पुत्र मो. आसिफ हुसैन को गिरफ्तार किया है. बाद में ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु पुलिस […]
विज्ञापन
दरभंगा : पटना एसटीएफ व कर्नाटका पुलिस की टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट दुर्गा मंदिर कादिराबाद में छापेमारी कर पटना के सुपारी किलर पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बाउली मुहल्ला निवासी अशरफ हुसैन के पुत्र मो. आसिफ हुसैन को गिरफ्तार किया है.
बाद में ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु पुलिस अपने साथ उसे लेकर चली गयी. इससे पूर्व डीएमसीएच में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों अपराधी मो. आसिफ हुसैन कर्नाटका के बेंगलुरु जिले के कोरमंगला थाना क्षेत्र में एक बड़े मक्का व्यवसायी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था. घटना को अंजाम देने के बाद आसिफ बालूघाट में छिपकर रहा था. यहां वह पेंटिंग का काम करने लगा था. कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर बेंगलुरु पुलिस उसे अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




