ePaper

फाइल-36-उड़न दस्ता टीम ने चलाया जांच अभियान तीन लाख 60 हजार रुपये किया जप्त

Updated at : 10 Apr 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल-36-उड़न दस्ता टीम ने चलाया जांच अभियान तीन लाख 60 हजार रुपये किया जप्त

Flying squad team conducted investigation campaign3 lakh 60 thousand rupees seized

विज्ञापन

फ़ोटो-23- रुपयों को जब्त करतीं सीओ राजपुर. प्रखंड के बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर दैतरा बाबा पुल के पास उड़न दस्ता दल के मजिस्ट्रेट सह सीओ डॉक्टर शोभा कुमारी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. रास्ते से गुजरने वाली सभी बड़ी एवं छोटी गाड़ियों की तलाश की जा रही थी. तभी बाइक पर सवार बक्सर की तरफ से आ रहे दो युवकों को रोका गया. जिनके पास बैग की तलाशी ली गयी. तलाशी लेने के बाद राजपुर थाना के रसेन गांव निवासी प्रविंद कुमार के बैग से 60,000 रुपये एवं जगदीशपुर गांव निवासी राजू कुमार के बैग से तीन लाख रुपये नगद बरामद कर जब्त किया गया. पूछताछ में रसेन गांव निवासी प्रविंद कुमार ने बताया कि सीएसबी बैंक का संचालन करते हैं. जिसमें राशि की वसूली की गयी थी. टीम के सामने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद यह सभी रुपयों को जब्त किया गया. आगे की कार्रवाई के लिए राजपुर थाना को लिखित प्रतिवेदन सौंपा गया. इस मौके पर टीम के सदस्य चंदन कुमार, सूरज, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन