NH-922 पर हथियार तस्करी का भंडाफोड़: बक्सर पुलिस ने पिस्टल के साथ 3 किशोर को किया गिरफ्तार, सप्लायर भी चढ़ा हत्थे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar Crime News: बक्सर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-922 किनारे हथियार का सौदा कर रहे तीन नाबालिगों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर हथियार सप्लायर अजीत यादव को भी दबोच लिया गया. मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी. गिरफ्तार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Buxar Crime News:(ओंकार नाथ मिश्र) बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के पास हथियार का सौदा कर रहे तीन नाबालिगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद की है. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान अहिरौली गांव निवासी अजीत यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि चुरामनपुर गांव के पास कुछ संदिग्ध युवक हाईवे से थोड़ी दूरी पर बैठकर मोबाइल से बातचीत कर रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही तीनों किशोर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया.

लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए नाबालिग

तलाशी के दौरान एक किशोर के पास से लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई. पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वे एक ग्राहक से फोन पर बात कर हथियार बेचने का सौदा तय कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पिस्टल और कारतूस अहिरौली निवासी अजीत यादव ने उन्हें दिए थे.

निशानदेही पर सप्लायर गिरफ्तार

किशोरों के बयान के आधार पर पुलिस ने अहिरौली गांव में छापेमारी कर अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं.

नाबालिगों को बनाता था मोहरा

पुलिस के अनुसार अजीत यादव जिले में अवैध हथियार सप्लाई का काम करता है और नाबालिगों को मोहरा बनाकर सौदा कराता था. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि अजीत यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्टल कहां से लाई गई और आरोपी का नेटवर्क कहां तक फैला है.

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा कि नाबालिगों को हथियार उपलब्ध कराने वाले तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी. जिले में ऐसे रैकेट को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: पैक्स चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन: कैमूर में बीडीओ पर गिरी गाज, सीओ बने नए निर्वाचन पदाधिकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन