डुमराव अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम को जमानत, वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुई थी FIR

Updated:
विज्ञापन
baxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत ने डुमराव अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है. अस्पताल के दरवाजे पर नवजात का इलाज करने का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

विज्ञापन

विष्णुदत्त द्विवेदी की रिपोर्ट :
Buxar News:
डुमराव थाना कांड संख्या 148/2026 में अनुमंडल अस्पताल डुमराव के स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत ने स्वीकृत कर दिया है. बताते चलें कि विगत दिनों नवजात बच्चे का अस्पताल के दरवाजे पर इलाज कर रहे डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उक्त एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

बिजली संकट के कारण प्रभावित हुई थीं सेवाएं, प्रबंधक पर लापरवाही का था आरोप

इस मामले को लेकर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में कहा गया था कि बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण आपातकालीन सेवा, प्रसव सेवा के अलावा अन्य सभी चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. इस गंभीर स्थिति से अवगत होने के बावजूद भी प्रबंधक ने व्यवस्था सुधारने में कोई रुचि नहीं ली. इसी लापरवाही के कारण 8 जून 2026 को एमएनसीयू में इलाजरत बच्चों का डॉक्टर द्वारा दरवाजे पर ले जाकर इलाज करना पड़ा था, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

स्वास्थ्य प्रबंधक को मिली जमानत

शुक्रवार को आपराधिक मामलों के वरीय अधिवक्ता शिवजी राय ने अदालत में जमानत आवेदन पर बहस की. उन्होंने न्यायालय से निवेदन करते हुए कहा कि सामान्यतः इस तरह की प्राथमिकी देखने को नहीं मिलती है, जहां इलाज कर रहे डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करके बल्कि एक गैर-स्वास्थ्य कर्मी को आरोपी बनाया गया है, जिसका उस पूरे मामले से सीधे तौर पर कोई सरोकार या लेना-देना नहीं है. दोनों पक्षों की दलीलों और वरिष्ठ अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य प्रबंधक के जमानत आवेदन को स्वीकार कर लिया.

Also Read: बक्सर बारिश से पहले नगर परिषद अलर्ट, 260 नाले साफ; जलजमाव रोकने को 5 QRT टीमें तैयार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन