370 रुपये बिरयानी विवाद पर आखिरकार टूटी प्रणित मोरे की चुप्पी, कहा- मैं नफरत डिजर्व करता हूं

Updated:
विज्ञापन

Pranit More

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pranit More: 370 रुपये बिरयानी विवाद को लेकर घिरे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रुप से माफी मांगी है. वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह इस पूरे विवाद से सीख लेकर भविष्य में बेहतर और जिम्मेदार कंटेंट पेश करेंगे.

विज्ञापन

Pranit More: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर अपने विवादित शो को लेकर चर्चा में हैं. 370 रुपये बिरयानी विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे प्रणित ने दोबारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर स्वीकार किया कि उस दौरान उनसे गलती हुई और वह हालात को सही तरीके से संभाल नहीं पाए.

विज्ञापन

विवाद के बाद बढ़ा दबाव

कुछ समय पहले प्रणित मोरे के एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में दर्शकों के बीच हुई बातचीत को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. मामला बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी देखने को मिली. विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि जांच एजेंसियों ने भी मामले का संज्ञान लिया.

वीडियो जारी कर मांगी माफी

नए वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा कि वह लंबे समय से इस विषय पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने माना कि शो के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं जिन्हें वहीं रोका जा सकता था. उनके अनुसार, उस समय वह सही निर्णय नहीं ले सके और यही उनकी सबसे बड़ी भूल थी.

‘मुझे आलोचना स्वीकार है’

प्रणित ने कहा कि लोगों की नाराजगी को वह समझते हैं और हेट को स्वीकार भी करते हैं. उनका मानना है कि सार्वजनिक मंच पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि अगर उनके कारण किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए दिल से क्षमा चाहते हैं.

भविष्य में बेहतर काम का वादा

कॉमेडियन ने यह भी कहा कि वह इस पूरे विवाद को एक सीख के रूप में देख रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में अपने कंटेंट और प्रस्तुति पर अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है, उसमें वह पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं. प्रणित ने लोगों से एक और मौका देने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने काम से खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘हॉन्टेड 3डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई सनसनी, पहले दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola