बिहार के सिंहेश्वर एवं बाबा विशु राउत धाम को मिला राजकीय मेले का दर्जा, राजस्व विभाग ने 19.50 लाख रुपए किया आवंटन
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर धाम एवं बाबा विशु राउत मेले को 'राजकीय मेला' का दर्जा मिल गया है. इसकी घोषणा राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को सिंहेश्वर धाम पहुंचने पर कर दी है.
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर धाम एवं बाबा विशु राउत मेले को ‘राजकीय मेला’ का दर्जा मिल गया है. इसकी घोषणा राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को सिंहेश्वर धाम पहुंचने पर कर दी है.
दिलीप जायसवाल सिंहेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल हुए थे. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिंहेश्वर मेला एवं बाबा विशु राउत मेला को ‘राजकीय मेला’ का दर्जा दे दिया गया है. राजस्व विभाग ने राजकीय मेला घोषित कर कुल 19.50 लाख रुपये का आवंटन भी कर दिया है.
सिंहेश्वर स्थान में श्रावणी मेला के लिए 15 लाख और बाबा विशु राउत धाम चौसा के लिए 4.50 लाख रुपए राशि का आवंटन किया गया है.
सिंहेश्वर बिहार के लिए दूसरा वैद्यनाथ धाम
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि झारखंड बिहार से अलग हुआ उसके बाद सिंहेश्वर धाम मंदिर का अपना अलग महत्व है. बिहार के लिए सिंहेश्वर दूसरा बैद्यनाथ धाम मंदिर माना जाता है.
राजस्व विभाग ने श्रावणी मेले को लेकर बिहार के कुछ बाबा के धाम के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा की थी, जो सरकार की सूची में दर्ज है. इसके बाद उन्हें मालूम हुआ कि इसमें सिंहेश्वर स्थान का नाम नहीं है. इसके लिए कई लोगों ने मांग की थी.
ये भी पढ़ें: गया के विष्णुपद मंदिर में पर्यटन कॉरिडोर का होगा निर्माण, 57.74 करोड़ रुपये का टेंडर जारी…
सिंहेश्वर धाम को लेकर है प्राचीन मान्यता
बता दें कि मधेपुरा जिला अंतर्गत सिंहेश्वर में महादेव का एक अति प्राचीन मंदिर है. मान्यता है कि सिंहेश्वर को स्वयं भगवान विष्णु ने स्थापित किया था. कहा जाता है कि यह स्थान कभी महान श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि हुआ करता था.
श्रृंगी ऋषि के निवास के कारण यह स्थान सिंहेश्वर स्थान के नाम से प्रसिद्ध हुआ. वहीं, इससे पहले राज्य में 14 जगहों पर लगाए जाने वाले श्रावणी मेले की सूची जारी की गई थी, जिसमें सिंहेश्वर धाम का नाम नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










