अब बिहार में बनेगा सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म, घूमने का मजा होगा दोगुना

Updated:
विज्ञापन
Bihar Satellite Township and Heli Tourism

सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म पर बड़ा फैसला

Bihar Satellite Township and Heli Tourism: बिहार सरकार ने सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म को मंजूरी देकर राज्य के विकास और पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी कर ली है. इस योजना के लागू होने से पर्यटकों को बिहार की खूबसूरती को आसमान से देखने का अनोखा अनुभव मिलेगा और यात्रा भी आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Satellite Township and Heli Tourism: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 29 एजेंडों को मंजूरी दी गई. इसमें राज्य के विकास, भूमि प्रबंधन और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल रहे, जिन्हें सरकार की बड़ी पहल माना जा रहा है.

सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री से रोक हटाई गई

सरकार ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री और स्थानांतरण पर लगी रोक को हटा लिया है. इससे जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जिन्हें तत्काल वित्तीय आवश्यकता है. अब बिहार राज्य आवास बोर्ड को विकास कार्यों के लिए जमीन खरीदने की अनुमति दी गई है.

बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 के तहत अहम निर्णय

यह फैसला बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 के तहत लिया गया है. इसके अंतर्गत सरकारी प्राधिकारों को विकास योजनाओं के लिए भू-अर्जन की अनुमति दी गई है. साथ ही निवेश परियोजनाओं के लिए निवेशकों को जमीन खरीदने या लीज पर लेने की भी स्वीकृति मिली है.

हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा योजना को मंजूरी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के विभिन्न हिस्सों को हवाई संपर्क से जोड़ना है. योजना का पहला चरण 15 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगा.

वाल्मीकिनगर, राजगीर और मां मुंडेश्वरी मंदिर होंगे शामिल

पहले चरण में वाल्मीकिनगर, राजगीर और मां मुंडेश्वरी मंदिर को शामिल किया गया है. इन स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर और विमान सेवाओं का उपयोग किया जाएगा. इसके साथ पटना में वीकेंड जॉय राइड भी शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

11 सैटेलाइट टाउनशिप को मिली मंजूरी

राज्य सरकार ने कुल 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के गठन को मंजूरी दी है. इनमें पाटलिपुत्र, हरिहरनाथपुर, मगध, मिथिला, कोशी, पूर्णिया, अंग, सीतापुरम्, विक्रमशिला, तिरहुत और सारण शामिल हैं. इससे शहरी विकास और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है.

ALSO READ: पटना आने वाला मानसून मुजफ्फरपुर के पास ठहरा, जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन