धंसते अतरुआ पुल पर हादसा, ट्रैक्टर का डाला पलटा, नदी में गिरी गिट्टी-सीमेंट, बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai Road Accident: अतरुआ पुल पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर का डाला पलटा, नदी में गिरी गिट्टी-सीमेंट. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Road Accident : बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित अतरुआ पुल पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पुल के दोनों छोर पर लगाए गए हाइट गेज के बगल से गुजरने के दौरान गिट्टी और सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर का डाला पलट गया. जिससे ट्रैक्टर पर लदा निर्माण सामग्री नदी में जा गिरी.हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अतरुआ पुल पिछले कुछ समय से तेजी से धंस रहा है. पुल की सुरक्षा और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा दोनों ओर हाइट गेज लगाया गया था.

Also Read : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

क्षतिग्रस्त हाइट गेज बना हादसों की वजह

लेकिन कमजोर संरचना और लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण हाइट गेज स्वयं ही क्षतिग्रस्त हो चुका है. ग्रामीणों के अनुसार पुल के उत्तरी छोर पर लगा हाइट गेज लगभग तीन सप्ताह पहले ही टूटकर बिखर गया था लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. वहीं दक्षिणी छोड़ पर लगा हाइट गेज भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर झूल रहा है,जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हाइट गेज और पुल की जर्जर होती स्थिति प्रशासन की चिंता का विषय होनी चाहिए.

घटनास्थल की तस्वीर

पुल की मरम्मत और हाइट गेज दुरुस्त कराने की उठी मांग, ग्रामीण चिंतित

बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने पुल की तत्काल मरम्मत,क्षतिग्रस्त हाइट गेज को दुरुस्त कराने तथा भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन पर होगी.

Also Read : सरकारी योजना फेल? गंगाबारा में आज भी कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन