नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

सांसद विवेक ठाकुर को ज्ञापन सौंपते समिति के सदस्य

Nawada Politics News : नवादा में सांसद विवेक ठाकुर का भव्य अभिनंदन,जनता ने विकास की मांगों से कराया रूबरू. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नवादा से विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट
Nawada Politics News : जनचेतना सह विकास समिति की ओर से बुधवार को पकरीबरावां में सांसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया. सांसद के आगमन पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत सांसद विवेक ठाकुर द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई.

पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल बनाने की पहल

इसके बाद वे प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित कृष्ण प्रसाद यादव सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां जनचेतना सह विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन सांसद को सौंपा. समिति ने पहली मांग के रूप में पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा देने की मांग उठाई. समिति के सदस्यों ने कहा कि पकरीबरावां क्षेत्र की आबादी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इसे पूर्ण अनुमंडल बनाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए दूसरे स्थानों का चक्कर न लगाना पड़े और प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें.

Also Read : सरकारी योजना फेल? गंगाबारा में आज भी कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

नई रेलवे लाइन जल्द पूरी करने की मांग

दूसरी मांग के रूप में नवादा से पकरीबरावां होते हुए जमुई तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया गया. समिति के सदस्यों का कहना था कि इस रेल परियोजना के पूरा होने से नवादा, पकरीबरावां और जमुई के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा. बैठक में तीसरी प्रमुख मांग पकरीबरावां बाजार में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या के समाधान को लेकर उठाई गई. समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य बाजार में प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

छात्राओं की उच्च शिक्षा और जाम से मुक्ति की मांग, सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे गंभीर मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. उन्होंने सांसद से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल करने की मांग की. इसके अलावा चौथी मांग के रूप में पकरीबरावां में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग रखी गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के कॉलेजों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी.

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा- जनता की समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे

बैठक में सांसद विवेक ठाकुर ने समिति के सदस्यों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में जनचेतना सह विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव महेंद्र प्रसाद शर्मा, अवधेश पासवान, दिनेश यादव, राजीव कुमार, प्रमोद यादव, भरत पासवान, शमशेर आलम, दिलीप कुमार रंजन, अशोक पासवान, दामोदर यादव, डिंपल सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुखदेव पासवान, सुदामा चौहान, दिनेश पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Also Read : मलमास खत्म होते ही शुरू होगा शादी का सीजन, 22 जून से शुभ मुहूर्त उपलब्ध, बिहार में फिर गूंजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन