गोपालगंज में बस की चपेट में आने से बाइक सवार विकास मित्र कर्मी की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था युवक
Gopalganj News: गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से विकास मित्र कर्मी शैलेश राम की मौत हो गई. हादसा सुपोली बरहिमा के पास उस समय हुआ जब वह तिलक समारोह से घर लौट रहे थे.
Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपोली बरहिमा के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हलुवार पिपरा निवासी शैलेश राम, पिता अंबिका राम के रूप में हुई है. वह गांव में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थे. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शैलेश राम तिलक समारोह में शामिल होकर देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुपोली बरहिमा के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से घायल शैलेश राम को तत्काल महम्मदपुर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
बस चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना पर सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा फरार बस चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.
वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










