गोपालगंज में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, हथुआ पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने में गिरफ्तार सभी आरोपितों की तस्वीर

हथुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक जैसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है. पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj Smack smuggling: हथुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक जैसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.49 ग्राम संदिग्ध स्मैक, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1,660 रुपये नकद बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को दिवा गश्ती के दौरान सूचना मिली कि बरवा कपरपुरा गांव के समीप कुछ युवक स्मैक जैसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस वाहन को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

पांच आरोपी गिरफ्तार, स्मैक और बाइक जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार, आदित्य सिंह, आकाश कुमार, करण कुमार और अनिकेत श्रीवास्तव के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान इनके पास से अलग-अलग मात्रा में संदिग्ध स्मैक, चार मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की गई.

पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी करण चौहान उपलब्ध कराता था. इसके बाद वे इसे अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

इस मामले में हथुआ थाना में संबंधित कांड संख्या के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन