गोपालगंज के उचकागांव में ट्रक की टक्कर से 11 केवी बिजली पोल क्षतिग्रस्त, चालक पर FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गोपालगंज के मीरगंज-थावे मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 11,000 वोल्ट बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे भारी क्षति हुई। बिजली विभाग ने ₹1,13,588 की क्षति का आकलन करते हुए ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Gopalganj News: मीरगंज-थावे मुख्य पथ पर सलेमपट्टी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाई वोल्टेज लाइन का बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने के मामले में बिजली विभाग ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग ने इस हादसे में 1,13,588 रुपये की क्षति का आकलन किया है.

ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली पोल

जानकारी के अनुसार, दो अगस्त की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से टकरा गया. हादसे में पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बिजली आपूर्ति से जुड़े कई अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा.

लक्षवार फीडर की बिजली रही बाधित

दुर्घटना के कारण थावे प्रखंड का लक्षवार फीडर कई घंटों तक बंद रहा, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. बाद में विभागीय टीम ने मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति बहाल की.

जेई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

थावे प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) अविनाश कुमार ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक की पहचान की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन