गोपालगंज में 277 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार; बाइक और टाटा टियागो कार भी जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 103. उत्पाद थाने में जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्करो की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 277 लीटर शराब जब्त की है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और टाटा टियागो कार भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

गोपालगंज: बिहार में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 277 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और एक टाटा टियागो कार भी जब्त की गई. जब्त शराब की बिहार में अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है.

यूपी बॉर्डर पर 27 लीटर देसी शराब बरामद

पहली कार्रवाई भोरे थाना क्षेत्र में बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा के समीप की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने 27 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार, पिता अनिल गुप्ता, के रूप में हुई है. टीम ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है.

टियागो कार से 250 लीटर विदेशी शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ओवरब्रिज के समीप की गई. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक टाटा टियागो कार से 250 लीटर विदेशी शराब बरामद की.

इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी एक युवक तथा आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के गंगापुर मठिया गांव निवासी प्रेमचंद यादव, पिता स्वर्गीय रामधारी यादव, के रूप में हुई है.

सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चल रहा अभियान

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी तस्करों के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन