गोपालगंज के मांझा में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक की तस्वीर

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है. 18 वर्षीय शाहनवाज अली गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में 18 वर्षीय शाहनवाज अली गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

बुलाने पर गया था युवक, विवाद के बाद हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, भोजपुरवा गांव निवासी सौकत अली का 18 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अली गांव के ही एक युवक के बुलाने पर उसके पास गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पवन सिंह ने शाहनवाज अली पर चाकू से हमला कर दिया.

दो जगह गंभीर चोट, हालत नाजुक

हमले में शाहनवाज अली के शरीर पर दो स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन